रायबरेली-तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, दो घायल,,,

रायबरेली-तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, दो घायल,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक अधेड़ और एक किशोरी घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें ईलाज के लिए अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। 
         ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर सब्जी मण्डी के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 03 बजे एक बैटरी रिक्शा साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रिक्शा ओर सवार धीरेन्द्र प्रताप सिंह  58 वर्ष निवासी खत्री भीट जलालपुर धईं थाना गदागंज और मतीनगंज से लौट रही उमरन निवासी गुड़िया सिंह 16 वर्ष घायल हो गई। राहगीरों उन्हें ईलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां धीरेन्द्र प्रताप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल  धीरेन्द्र प्रताप का प्राथमिक उपचार के हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी अयाज़, ऋषि, सचिन, नंदू आदि ने बताया कि ई रिक्शा की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक एक साईकिल सवार सामने आ गया और उसे बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर पलट गया।