रायबरेली-पत्नी आशिक संग मना रही थी रंगरेलिया , अचानक पहुंच गया पति तो जाने फिर क्या हुआ

रायबरेली-पत्नी आशिक संग मना रही थी रंगरेलिया , अचानक पहुंच गया पति तो जाने फिर क्या हुआ

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-घर के अन्दर अपने प्रेमी के साथ पत्नी पकड़ी गई। पति ने विरोध किया तो साले और सास ने अज्ञात व्यक्तियों को ले जाकर उसकी पिटाई कर दी। 112 पुलिस से परेशान करवाया। पूरे मामले में कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है। हल्का दरोगा की सह पर पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। 
         दरअसल मामला कोतवाली क्षेत्र के नगर से जुड़े ऊंचाहार देहात का गाँव है। गाँव निवासी युवक का विवाह छह वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जनपद की एक युवती हुई थी। युवक का कहना है उसकी पत्नी का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते उनके बीच नाजायज सम्बन्ध हैं। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी उससे आए दिन तरह तरह के बहाने बनाकर लड़ाई झगड़ा करती थी। कुछ दिन पूर्वकरीब एक माह पूर्व पत्नी और उसके प्रेमी के बीच शर्मनाक हरकत करने का एक वीडियो उसके हाथ लगा जिसका विरोध करने पर पत्नी व उसके चार भाई तथा सास ने युवक के साथ न सिर्फ गाली गलौज की अपितु अपने कुछ अज्ञात साथियों साथ उसके घर आए और मारपीट की। आरोप है कि उसके एक साले का थाना कोतवाली में अच्छी पैठ है जिसके चलते 112 पुलिस बुलाकर युवक को परेशान भी करवाया। इतना ही नहीं हल्का दरोगा पर आरोप है कि बिना अनुमति के उसकी पत्नी को कोतवाली ले गए उसके बाद उसे मायके भेज दिया गया। जिसके बाद पीड़ित को लगातार उसके सालों और पत्नी के प्रेमी द्वारा काटकर बोरा में भरकर फेंक देने की धमकी दी जा रही है। डरे सहमे युवक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
हल्का दरोगा सुजीत यादव ने बताया कि युवक ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दिया था जिसकी मौके पर जांच की है उसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। उसकी पत्नी को मायके भेजने की बात गलत है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों पति पत्नी बालिग हैं। दोनों की स्वेच्छा है वे कहीं भी रह सकते हैं किसी प्रकार किसी को जबरन कहीं नहीं भेजा गया। यदि युवक के साथ गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी गई तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।