रायबरेली-युवक को अनियंत्रित डम्फर ने मारी टक्कर,नाराज सैकड़ों लोगों ने डंफरो को रोककर जमकर काटा हंगामा,,,,

रायबरेली-युवक को अनियंत्रित डम्फर ने मारी टक्कर,नाराज सैकड़ों लोगों ने डंफरो को रोककर जमकर काटा हंगामा,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-सड़क पर जा रहे बाइक सवार युवक को अनियंत्रित डम्फर ने टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार युवक बाल बाल बच गया, जिसके बाद नाराज सैकड़ों लोगों ने सड़क पर चल रहे डंफरो को रोककर हंगामा करना शुरु कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
मामला क्षेत्र के कमोली गाँव के पास का है, जहां शनिवार की दोपहर गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में मिट्टी ढो रहे डम्फर ने बाइक सवार चंदन मौर्य निवासी पूरे महिपत को टक्कर मार दी, गनीमत रही कि बाइक सवार घटना में बाल बाल बच गया, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर सड़क पर चल रहे डंफरो को रोककर हंगामा करना शुरु कर दिया, लोगों का आरोप है कि गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में मिट्टी ढो रहे डम्फर तय सीमा से अधिक गति से चलते हैं जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है सड़क पर उड़ती धूल से राहगीरों का जीना दूभर हो गया है।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया, तब जाकर हंगामा कर रहे लोग शांत।इस दौरान तकरीबन एक घण्टे सूची खरौली मार्ग जाम रहा।