रायबरेली -डलमऊ ब्लाक के मखदुमपुर में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त

रायबरेली -डलमऊ ब्लाक के मखदुमपुर में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त
रायबरेली -डलमऊ ब्लाक के मखदुमपुर में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। यह नियुक्ति 2015 में हुई थी। प्रतापगढ़ जिले में एक मामले की जांच के दौरान 2023 में इस जिले का प्रकरण भी सामने आया था।

प्रमाणपत्र के फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने शिक्षक को बर्खास्त करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।

मामला डलमऊ विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर का है, जहां तैनात सहायक अध्यापक दीनानाथ वर्मा को बर्खास्त किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) का पदभार संभाल रहे जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मखदूमपुर स्कूल के शिक्षक दीनानाथ वर्मा की नियुक्ति के समय लगाए गए प्रमाणपत्र के फर्जी होने की जानकारी वर्ष 2023 में हुई थी। तब प्रतापगढ़ जिले के एक मामले की जांच में विवेचक ने बीएसए कार्यालय रायबरेली से संपर्क किया था।

प्रभारी बीएसए ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के शिक्षक के साथ ही रायबरेली के भी कई शिक्षकों पर भी संदेह जताया गया था। वर्ष 2023 से प्रकरण की छानबीन चल रही थी। जांच में पता चला कि शिक्षक दीनानाथ वर्मा ने नियुक्ति के समय वर्ष 2011 में जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का जो प्रमाणपत्र लगाया था, वह फर्जी है।

इसीलिए शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षक को दिए गए वेतन की रिकवरी भी कराई जाएगी।

माध्यमिक में भी किया था फर्जीवाड़े का खुलासा
माध्यमिक शिक्षा विभाग के पांच सहायता प्राप्त स्कूलों में 18 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की फर्जी नियुक्तियों का मामला बीते वर्ष उजागर हुआ था। इन सभी ने वर्ष 2019 में नियुक्ति होने का दावा करते हुए अदालत के माध्यम से वेतन जारी कराने का प्रयास किया था। डीआईओएस ने बताया कि मामला जब विभाग के संज्ञान में आया तो जांच कराई गई। नियुक्ति पत्र फर्जी पाए गए तो सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे।