रायबरेली-आसपास के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश कर रही एनटीपीसी

रायबरेली-आसपास के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश कर रही एनटीपीसी

-:विज्ञापन:-


       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -एनटीपीसी अपने नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का उद्देश्य  आसपास के समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को उमरन में नेत्र जांच शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीणों को नेत्र संबंधी समस्याओं का समय पर पता चल सके और उनका उचित इलाज हो सके। यह विचार गुरुवार को नेत्र शिविर का जायजा लेते हुए परियोजना प्रमुख मनदीप छाबड़ा ने व्यक्त किए।
     शिविर में उमरन और आसपास के गांवों के लगभग 200 ग्रामीणों ने नेत्र जांच करवाई।  शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने ग्रामीणों की नेत्र जांच की। जांच के दौरान दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद की पहचान, ग्लूकोमा की जांच और अन्य सामान्य नेत्र रोगों की जांच की गई। शिविर में आने वाले सभी ग्रामीणों को मुफ्त में नेत्र जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही चश्में भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख  रूमा दे शर्मा ने कहा कि नेत्र जांच शिविर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम आसपास के गांवों के लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। मोखरा गांव की रामरति ने कहा मेरी आंखों में कई दिनों से समस्या थी, सिलाई-कढ़ाई करने में बहुत समस्या होती थी। जिसका समाधान आज यहां शिविर में आकर मिल गया। डॉक्टर से दवा लेकर अब हमें निश्चित तौर पर राहत मिलेगी।इसी कड़ी में 22 जून को पुरवारा व 24 जून को अरखा पंचायत भवन में भी नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जीवन ज्योति अस्पताल) डॉ. मधु सिंह, अपर महाप्रबंधक मेडिकल डॉ. अनिल सोमकुंवर, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन डॉ. दिशा अवस्थी सहित अस्पताल के कर्मचारी, मुरारमऊ व उमरन के प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह व रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश सिन्हा ने सभी ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया।