Raibareli-गड़बड़ी के मामले में फंसे दो ग्राम प्रधान,जांच के हुए आदेश
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर डीएम ने जांच के लिए दो-दो अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है। दीनशाह गौरा और रोहनियां ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायतों की जांच होगी
कमेटियों को एक माह के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं, जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
दीनशाह गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरा हरदो के विनोद कुमार ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर गांव में पंचायत मीटिंग हाॅल के टिनशेड, प्रधान के मानदेय, वाटर सप्लाई सिस्टम ऑपरेशन व मरम्मत, विद्युतीकरण आदि कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले में डीएम की शिकायत पर सहायक निदेशक मत्स्य और जिला खाद्य विपणन अधिकारी की कमेटी गठित की है। कमेटी को एक माह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा रोहनियां ब्लॉक के कमालपुर निवासी गया प्रसाद सिंह ने गांव में कराए गए नाली निर्माण के काम में लाखों की गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
इस मामले में जिला उद्यान अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षण को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच कमेटियों को 30 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि दो ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। 30 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

rexpress 