रायबरेली-शराब पीने के पैसे न देना युवक को पड़ा भारी, दबंगों में पीटकर किया घायल

रायबरेली-शराब पीने के पैसे न देना युवक को पड़ा भारी, दबंगों में पीटकर किया घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावा-रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदाखेड़ा गांव के पास अपनी ससुराल पश्चिम गांव जा रहे एक युवक को दबंगों ने  मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसने उनको शराब पीने के लिए पैसा देने से मना कर दिया। पीड़ित विकास कुमार पुत्र विजय कुमार यादव निवासी मझिगवां थाना हरचंदपुर ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि, वह रविवार शाम अपने घर से बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम गांव अपनी ससुराल में आया था, तभी नंदा खेड़ा गांव के पास  सूरज चौधरी पुत्र रामचंद्र चौधरी निवासी चौपुरा थाना हरचंदपुर, जितेंद्र सोनकर पुत्र गंगा प्रसाद सोनकर निवासी ग्राम शोरा थाना हरचंदपुर, शीलू यादव पुत्र माता प्रसाद निवासी ग्राम पुर गुरबख्श सिंह शोरा थाना हरचंदपुर, शिवा गुप्ता निवासी ग्राम अचलेश्वर थाना हरचंदपुर ने मुझे रोक लिया। और मुझे ढाबे पर ले गए जहां उन्होंने शराब पी और खाना खाया तथा मुझसे ₹2000 भी दिलवाये। जब मैं वहां से चलने लगा तो चारों लोगों ने शराब पीने के लिए मुझसे और पैसे की मांग की जब मैने और पैसे देने से मना किया तो उन्होंने मुझे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। और मेरे पास मौजूद ₹5000 भी निकाल लिये। 
 थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है।