Raebareli:विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को बताई गई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Raebareli:विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को बताई गई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट/राम जी राय

क्षेत्र के धरई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास कार्यों एवं उनकी उपलब्धियां को ग्रामीणों को बताया गया। विकासखंड सलोन के  धरई गांव में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें वैन पर लगे एलसीडी के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाये जा रहे  विकास कार्यों को बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों को भी बताया गया इसी मौके पर आंगनबाड़ी द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी पूरी की तथा पात्र लोगों को तहसील प्रशासन द्वारा घरौनी का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित राजेंद्र चतुर्वेदी, अजय विश्वकर्मा,चंद्रशेखर सिंह अक्षत पटेल, दीपक यादव,व ग्राम विकास अधिकारी गोविंद यादव, प्रधानाध्यापिका तस्लीम राबिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरफराज खान, लेखपाल सोभनाथ समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।