रायबरेली:क्या घर मे पटाखे रखने की थी परमीशन? घर के अंदर रखे पटाखे में ब्लास्ट आग से घरेलू सिलेंडर में भी हुआ ब्लास्ट
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- सलोन के साहबगंज में शुक्रवार की देर रात एक लाइसेंसी पटाखा निर्माता के घर में पटाखे व गैस सिलेंडर में धमाके हुए। धमाकों की तेज आवाज से क्षेत्र के लोग सहम गए।
आस पास के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि पटाखा निर्माता का घर खंडहर बन चुका था।
मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।
मोहम्मद यूनुस के पास है पटाखे बनाने का लाइंसेस
साहबगंज निवासी मोहम्मद यूनुस के पास पटाखा बनाने का लाइंसेस है। शुक्रवार की रात अचानक उनके घर में आग लग गई। आग से घर में रखे पटाखों और गैस सिलेंडरों में धमाके हो गए। धमाके इस कदर तेज थे कि यूनुस का घर खंडहर बन गया।
आस पास के लोगों ने ये देखा तो मामले की सूचना पुलिस का फायर ब्रिगेड को दी। हादसे में यूनुस, उनकी पत्नी अख्तरुन, बेटा फिरोज, बहू रूबी व पोता मोहम्मद अली उर्फ लकी गंभीर रूप से झुलस गए। कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और मलबे में दबे को निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने अख्तरुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि फिरोज को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, वहीं यूनुस, रूबी व लकी का उपचार किया जा रहा है।
मौके से मिले चार सिलेंडर
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कि रात 2.20 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची तो दो मोहम्मद अली व रूबी बानो को अस्पताल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य लोग मलबे में दबे हुए थे।
स्थानीय समेत रायबरेली से आए अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मलबा हटाते समय टीम को दो सिलेंडरों के अवशेष मिले, जबकि दो सिलेंडर सही थे। इनमें एक रसोई में रखे एक सिलेंडर का रेगुलेटर भी खुला हुआ था, जिसे बंद कर टीम ने घर से बाहर किया।
क्षतिग्रस्त हुए आस पड़ोस के भी मकान
धमाके में यूनुस का मकान खंडहर में तब्दील हो गया है। साथ ही आस पड़ोस के मकानों को भी काफी क्षति हुई है। पड़ोस के रामशंकर के घर की दीवार धमाके से गिर गई, जिसमें उनकी बाइक व जनरेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही पड़ोस के खाली पड़े मकान की पहली मंजिल की दीवार में धमाके के कारण बड़ा सा छेद हो गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश, तहसीलदार दीपिका सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के साथ पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य संकलित किए।
एसडीएम ने बताया कि यूनुस के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है, जो कि 31 मार्च तक वैध है। एसपी का कहना है कि यूनुस के पास 15 किलो क्षमता का पटाखा निर्माण का लाइसेंस है, लेकिन मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जा रही है।

rexpress 