रायबरेली अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम को सौपा ज्ञापन

रायबरेली अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम को सौपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-




डील पर तत्काल रोक लगाने की की गई मांग


रायबरेली। आम आदमी पार्टी रायबरेली द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश में पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। जिला अध्यक्ष सुभाष सोनी  द्वारा दिए गए इस ज्ञापन में अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की गई, यह भारत के किसानों मेहनतकसो की बर्बादी का खुला पैगाम है। भारत का किसान सदैव घाटे में रहता है, लगातार बढ़ती जा रही उर्वरक दवावों वह बीज की कीमतों ने किसने की पहले ही कमर तोड़ रखी है। सरकार केवल उनकी आय दो गुनी करने का ढिंढोरा पीटती है जो सत्यता से बहुत दूर है। स्थिति यह है कि अमेरिका के अंदर किसानों को 80% तक सब्सिडी दी जाती है जबकि भारत के अंदर किसानों को क्या प्राप्त होता है यह किसी से छुपा नहीं है। इस दिल के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा जो समझौता किया जा रहा है उसमें अमेरिका से आने वाले फल दूध व अनाज इन पर सरकार को 0% टैक्स मिलेगा, जबकि जो सामान भारत से अमेरिका में निर्यात किया जाएगा, उस पर 18% टैक्स अदा करना पड़ेगा। इसमें कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन पर हम अब तक 2 से 3% टैक्स देते रहे हैं इन स्थितियों को देखते हुए पूरी तरह यह स्पष्ट हो जाता है कि मौजूदा सरकार द्वारा भारत को अमेरिका के हाथों गिरवी रखा जा रहा है, समझ में नहीं आता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की ऐसी कौन सी मजबूरी है कि वह भारत के किसानों का हित बर्बाद कर देने पर आमादा है। दिए गए ज्ञापन में तत्काल प्रभाव से उक्त डील पर रोक लगाने की महामहिम से मांग की गई है। ज्ञापन देने के बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की समझ में नहीं आता कि भारत जैसे  देश के आजादी के परवानों ने  महारानी विक्टोरिया को दिन में तारे दिखा दिए थे, आज वह देश इतना कमजोर क्यों है आखिर मोदी जी देश को स्पष्ट क्यों नहीं बता रहे हैं कि उनकी कौन सी ऐसी कमजोरी है जो डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के नीचे दबी हुई। भारत के मतदाताओं को यह जानने का पूरा अधिकार है, देश के हितों के साथ समझौता करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है भले ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही क्यों ना हो। कार्यक्रम के इस मौके पर वरिष्ठ नेता मंगल राम कुरील सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।