स्कूल की छुट्टी के बाद क्लासरूम से आने लगीं लड़कियों की आवाजें, थोड़ी देर बाद पहुंचे अभिभावक तो रह गए दंग
यूपी के एक बालिका स्कूल में छुट्टी हो गई। स्कूल के गेट पर ताला मारकर शिक्षिकाएं भी अपने-अपने घर चली गईं। कुछ देर बाद क्लासरूम से लड़कियों की आवाजें आनी शुरू हो गई। राहगीरों ने सुना और देखा भी लेकिन फिर कोई मदद नहीं की
कुछ देर बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे तो अंदर जा नजारा देखकर दंग रह गए। इसके बाद तुरंत डीआईओएस को फोन मिला गया। दरअसल चिनहट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बुधवार को छुट्टी के बाद शिक्षिकाएं नौवीं की दिव्यांग समेत दो छात्राओं को स्कूल में बंद कर घर चली गईं थीं। कुछ देर बाद दोनों छात्राएं गेट पर पहुंचीं तो ताला देख रोने लगीं। अभिभावक स्कूल पहुंचे तो दोनों रोती मिलीं।
जीजीआईसी में दोपहर करीब तीन बजे छुट्टी के बाद प्रभारी प्रधानाचार्या ममता वर्मा दूसरे शिक्षकों के साथ स्कूल के चैनल में ताला लगवा घर चली गईं। एक कमरे में साथ बैठीं कक्षा 9 की दिव्यांग समेत दो छात्राएं अंदर ही छूट गईं। कुछ देर बाद दोनों छात्राएं बाहर आईं तो गेट पर ताला पड़ा था। चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी, पर कोई नहीं आया।
रोज के समय से करीब आधा घंटा बाद भी छात्राओं के घर न पहुंचने पर अभिभावक स्कूल पहुंचे। डीआईओएस को फोन कर सूचना दी तो उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्या को फोन कर तत्काल छात्राओं को निकालने के निर्देश दिए। करीब एक घंटा बाद ताला खुलने पर दोनों बाहर आईं। डीआईओएस ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। प्रधानाचार्या से भी रिपोर्ट मांगी है।
सिसेण्डी में पहली की छात्रा को बंद कर गए थे शिक्षक
27 सितम्बर को मोहनलालगंज में सिसेण्डी प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा को स्कूल में बंद कर शिक्षक घर चले गए थे। छात्रा सो गई थी। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के एक युवक की पहल पर निकाला गया था। इस मामले में बीएसए ने स्कूल की प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था।
डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि छात्राओं के स्कूल में बंद होने की सूचना पर तुरंत प्रधानाचार्या को भेज चैनल खुलवाया। छात्राओं को अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच के लिए कमेटी व प्रधानाचार्या से रिपोर्ट मांगी गई है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 