Raibareli-सर्राफा व्यापारी पर हुए हमलें के बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में दिखा आक्रोश

Raibareli-सर्राफा व्यापारी पर हुए हमलें के बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में दिखा आक्रोश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली-लालगंज सर्राफा व्यापारी हरीराम सोनी के साथ गणेशन मंदिर के पास गोली मारकर हुई लूट की घटना पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली रोष व्यक्त करता है, प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के आदेश के पश्चात भी रायबरेली में पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों के साथ बैठकर उनकी सुरक्षा के संबंध में कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा रही, कई बार प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक करने का आग्रह किया ,परंतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा आज तक व्यापारियों के साथ  उनकी  समस्या के संबंध में किसी प्रकार की बैठक नहीं बुलाई गई, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला ,नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस लुटेरों को पकड़े अन्यथा मंडल सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।