Raibareli-भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर नियमों के विपरीत किया गया कार्य*

Raibareli-भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अमृत सरोवर नियमों के विपरीत किया गया कार्य*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सत्यम बाजपेई

जगतपुर-रायबरेली-मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। इन सुविधाओं में पानी की आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन आदि शामिल है। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा देश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
अमृत सरोवर तैयार करने के लिए जिले में अभियान शुरू कर दिया गया है। बरसात से पहले अधिक संख्या में सरोवर तैयार करने पर जोर है। अमृत सरोवर तैयार करने के लिए पुराने ही तालाबों का चयन किया गया है। जिले में कई तालाबों में भरे गंदे पानी को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि कई सूखे तालाबों की सफाई भी शुरू कर दी गई है। अमृत सरोवर के संबंध में तय किए गए नियमों के अनुसार सरोवर का निर्माण करने पर जोर दिया जा रहा है।अमृत सरोवर तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने गाइड लाइन जारी की है। नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में तैयार होने वाले अमृत सरोवर में किसी भी हाल में गांव का गंदा पानी नहीं जाएगा। इन सरोवरों में मुख्य रूप से बरसात के पानी को संचित किया जाएगा। इसके लिए सरोवर तक पहुंचने वाली नालियों की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। साथ ही पानी सालभर भरा रहे, इसके लिए भी व्यवस्था होगी।

उसी क्रम मे जगतपुर ब्लॉक के सुदामा पुर मे अमृत सरोवर के नाम पर सारे नियमो को ताख पर रखकर पर काम किया गया है जो किसी भी अधिकारी को ध्यान नही दिया। अनुमानित लागत 2069751.00 की लागत से बनाया गया। अमृत सरोवर सूरदास बाबा का बनाया गया। जिसमे अनियांतए देखने को मिली।