मिशन 2024 के लिए सपा की क्या होगी रण्नीति?अखिलेश आज पदाधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

मिशन 2024 के लिए सपा की क्या होगी रण्नीति?अखिलेश आज पदाधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

-:विज्ञापन:-

बसपा से दूरी बनाने व कांग्रेस को जल्द सीट बटवारा करने की नसीहत देने के बाद अखिलेश यादव अब सोमवार से अपनी पार्टी के नेताओं की अलग-अलग बैठकों का सिलसिला शुरू करने जा रहे हैं। इसमें उनके द्वारा जीत के लिए दिए गए सुझावों पर मंथन होगा और इसके जरिए मिशन 2024 के चुनावी बिसात बिछाने का काम शुरू होगा।

अखिलेश यादव सोमवार को 10 बजे पार्टी मुख्यालय में सभी जिला व महानगर अध्यक्षों की बैठक लेंगे।

इसमें उनके द्वारा लाए गए लिखित सुझावों पर चर्चा तो होगी ही साथ ही उन्हें बूथ मैनेजमेंट से लेकर वोटर लिस्ट दुरुस्त करवाने तक के काम की समीक्षा होगी। इसके बाद जिलाध्यक्षों को जीत का मंत्र दिया जाएगा। अगले दिन यानी 9 जनवरी को विधायकों की बैठक होगी जबकि 11 को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की बैठक होगी। माना जा रहा है कि सीट बंटवारें के बाद अखिलेश यादव एक बार फिर रथयात्रा निकालेंगे। साथ ही साइकिल यात्रा भी करेंगे।

2024 के लोकसभा चुनाव में बदलाव होना तय

अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी अधिवक्ता सभा के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता परिवर्तन चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बदलाव होना तय है। अधिवक्ता समाज समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और अपने एजेण्डे को आम जनता तक पहुंचाने में कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानों के बजट का पैसा काट कर विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं हो सकता है। समाजवादी सरकार ने अधिवक्ताओं के चेम्बरों की व्यवस्था की। अधिवक्ताओं के हित में कई फैसले लिए। लखनऊ की नई हाईकोर्ट बिल्डिंग समाजवादी सरकार में बनी। हाईकोर्ट बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए आए तत्कालीन चीफ जस्टिस ने भी तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी बिल्डिंग और बैठने की जगह तो दिल्ली में भी नहीं है लेकिन आज भाजपा सरकार उसका मेंटीनेंस तक नहीं कर पा रही है।