रायबरेली-सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा ने चलाया “PDA पाठशाला” अभियान

रायबरेली-सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा ने चलाया “PDA पाठशाला” अभियान
रायबरेली-सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ समाजवादी छात्रसभा ने चलाया “PDA पाठशाला” अभियान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट;चंदक्रेश मौर्या

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को जबरन बंद किए जाने की नीतियों के विरोध में आज समाजवादी छात्रसभा रायबरेली ने डलमऊ के शिवपुरी गाँव में प्रतीकात्मक रूप से PDA पाठशाला चलाकर शिक्षा का महत्व बताया और दर्जनों बच्चों को पढ़ाया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया ने किया। उन्होंने कहा कि—

“बच्चों को शिक्षित करना किसी भी सभ्य समाज की बुनियादी ज़िम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा सरकार प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर बच्चों से उनकी शिक्षा छीन रही है। यह न केवल संविधान के अनुच्छेद 21A का उल्लंघन है, बल्कि गरीब और ग्रामीण बच्चों के भविष्य के साथ क्रूर मज़ाक भी है।”

PDA पाठशाला के माध्यम से समाजवादी छात्रसभा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक सरकार बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं देगी, तब तक हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार “डिजिटल इंडिया” और “नए भारत” की बातें करती है, दूसरी ओर गाँव-देहात के बच्चों के स्कूल बंद कर रही है। यह दोहरा चरित्र अब जनता को गवारा नहीं।

कार्यक्रम में छात्रसभा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करवाई, काँपी,पेन,किताबें बांटी और शिक्षा के अधिकार पर चर्चा की।

समाजवादी छात्रसभा रायबरेली ने यह भी ऐलान किया कि अगर जल्द ही स्कूलों को पुनः खोला नहीं गया, तो पूरे ज़िले में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामीण केशव,चंद्रप्रकाश,अमृत यादव,राम प्रकाश(प्रताप),संतराम यादव,सुरेंद्र आदि!