रायबरेली-संविदा कर्मचारियों ने ऊंचाहार विद्युत खंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन,,,

रायबरेली-संविदा कर्मचारियों ने ऊंचाहार विद्युत खंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने ऊंचाहार विद्युत खंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और सौपा ज्ञापन। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कई मांगें रखीं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये का निर्धारण, कार्य के अनुरूप अनुबंध, और मानक के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती शामिल हैं। उन्होंने 55 वर्ष के आधार पर की जा रही छंटनी और बकाया वेतन भुगतान न करने का विरोध किया। साथ ही फेशियल अटेंडेंस, घायल कर्मचारियों के कैशलेस इलाज और ईपीएफ घोटाले की जांच की मांग भी की।

संघ ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। 5 मई को जिला मुख्यालयों पर विरोध सभा होगी। 6 मई को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय, गोखले मार्ग, लखनऊ पर सत्याग्रह किया जाएगा। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 7 मई से लखनऊ कार्यालय से लेकर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों तक सत्याग्रह शुरू होगा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी कर्मचारी का उत्पीड़न या छंटनी की गई, तो तत्काल विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इससे होने वाली किसी भी औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी मध्यांचल प्रबंधन की होगी। धरने में राम आसरे, सोनू, आलोक श्रीवास्तव, तेजपाल सिंह, शमशेर यादव, कौशिक, रवि शंकर पांडे और अनिल यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।