आत्महत्या के मामले में परिजनों का हंगामा: दो अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने की जिद,भाजपा नेता जितेंद्र सिंह नें मामले को करया शांत,,,

आत्महत्या के मामले में परिजनों का हंगामा: दो अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने की जिद,भाजपा नेता जितेंद्र सिंह नें मामले को करया शांत,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली। एक दिन पूर्व रेलवे कर्मचारी द्वारा घर के अन्दर कमरे में हुक के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या करने के मामले में फिर एक नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को  उसके शव पहुंचने पर परिजन दर्ज मुकदमे में दो अन्य नाम बढ़ाने की जिद पर अड़ गए और हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसके पूर्व पुलिस ने मृतक के मां की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी और दो सालों पर उसे प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। 
        कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम मजरे अरखा गांव निवासी रवि यादव पुत्र मोहन यादव 30 वर्ष रेलवे में कर्मचारी था । उसे यह नौकरी पिता के स्थान पर मृतक आश्रित कोटे में मिली थी । उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व जगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली विनीता से हुआ था। शुक्रवार की सुबह उसने घर के अन्दर कमरे में पानी सप्लाई के पाईप से  पंखे की हुक के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतक की पत्नी विनीता ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
बताते हैं कि मृतक की पत्नी व उसके घर वालों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते करीब डेढ़ माह से वह कस्बे के पूरे अमिलिहा गांव में किराए के माकान में रहता था। किन्तु यहां भी दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत के पहले भी पति पत्नी में विवाद हुआ था। मृतक रवि का एक पुत्र रित ढाई वर्ष है।  इधर पुत्र की मौत की सूचना पाकर कोतवाली पहुंची मृतक की मां बिट्टन ने एक तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहु और उसके भाइयों जितेंद्र धीरेन्द्र की प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली है । पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया था कि शनिवार को सुबह रवि यादव का शव गांव पूरे शिवगुलाम राय मजरे अरखा पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और दो अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस परिजनों को काफी देर तक समझाती रही किन्तु परिजन अपनी मांग पार अड़े रहे m अंततः पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह के हस्तक्षेप के बाद परिजन मान गए।  परिजनों ने कुल पांच लोगों को नामजद करते हुए प्रार्थना और दिया है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्रवा की जा रही है।