रायबरेली-जिला अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने सीएचसी में काटा हंगामा, लापरवाही का आरोप

रायबरेली-जिला अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने सीएचसी में काटा हंगामा, लापरवाही का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

शिवगढ़- रायबरेली-प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर प्रसूता के साथ लापरवाही  का आरोप लगाते हुए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रदर्शन कर हंगामा काटा है। मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र शिवगढ़ के गढ़ी मजरे जडावगंज निवासी राजेश की पत्नी गुड़िया का पांचवा बच्चा होना था। प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर, परिजनों ने आशा बहू की सहमति पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्रसूता का करीब 4 घंटे इलाज भी चला। जब प्रसूता की हालत दोपहर करीब 3:00 बजे बिगड़ने लगी तो उसे जिला अस्पताल के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा एक निजी नर्सिंग होम में लेकर जाया गया, परंतु निजी नर्सिंग होम में इलाज करने से मना कर दिया गया तो उक्त परिजनों के द्वारा उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शिवगढ़ सीएचसी में भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ पहुंचकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए देर शाम 6:00 बजे तक जमकर प्रदर्शन करते रहे। गुड़िया के पति राजेश का कहना है स्टाफ नर्स द्वारा लापरवाही किए जाने के साथ ही गलत तरीके से इलाज किया गया है, जिसके कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई है। जिसकी जांच व कार्यवाही bहोनी चाहिए। वहीं  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर प्रेमशरण ने बताया है कि महिला की हालत गंभीर थी, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, इसमें डॉक्टर द्वारा कोई लापरवाही नहीं बरती गई। देर शाम शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह के पहुंचने पर संबंधित स्टाफ नर्स को हटाए जाने के आश्वासन पर शाम को लोगों ने प्रदर्शन बंद किया।