रायबरेली-ग्राम चौपाल में लेखपाल नदारद, राजस्व और पुलिस विभाग की निष्क्रियता से फीका पड़ा आयोजन

रायबरेली-ग्राम चौपाल में लेखपाल नदारद, राजस्व और पुलिस विभाग की निष्क्रियता से फीका पड़ा आयोजन
रायबरेली-ग्राम चौपाल में लेखपाल नदारद, राजस्व और पुलिस विभाग की निष्क्रियता से फीका पड़ा आयोजन

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

परसदेपुर रायबरेली-विकास खंड छतोह की ग्राम पंचायत पदुमपुर में आयोजित ग्राम चौपाल ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। राजस्व से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को उस समय मायूसी हाथ लगी जब सर्किल लेखपाल संदीप साहू मौके पर अनुपस्थित पाए गए।
चौपाल की अध्यक्षता एडीओ धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की, जिसमें ग्राम प्रधान कमलेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रधान ने बताया कि इस नगर पंचायत में पांच गांव शामिल हैं, और बड़ी संख्या में ग्रामीण पेंशन, किसान सम्मान निधि एवं अन्य व्यक्तिगत समस्याएं लेकर पहुंचे थे।
पदुमपुर निवासी घनश्याम मौर्य ने बताया कि उनके खेत की नाली तोड़ दी गई है, जिसकी शिकायत वह लेखपाल से करना चाहते थे, पर लेखपाल की गैरमौजूदगी में उन्हें एसडीएम कार्यालय जाकर शिकायत देने की सलाह दी गई। ग्रामीणों का सवाल है कि जब चौपाल जैसी बैठकों का उद्देश्य ही स्थानीय समाधान है, तो लेखपाल की
अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही क्यों न माना जाए?चौपाल में कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें चार समाज कल्याण विभाग तथा एक पंचायत से संबंधित थीं। मौके पर दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर दिया गया।
स्वच्छता अभियान को भी सफाई कर्मचारी पलीता लगाने में पीछे नहीं है।पंचायत भवन की ओर जाने वाले मार्गों में घास-फूस की भरमार देख ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जब पंचायत भवन तक का रास्ता साफ नहीं, तो पूरे गांव की सफाई व्यवस्था की कल्पना करना मुश्किल नहीं है।
इस मौके पर जेई आलोक विक्रम सिंह, पंचायत सचिव ओमप्रकाश, एडीओ अनिल कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अब देखना यह है कि ग्राम चौपाल की इस लापरवाही पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई होती है या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।