Raibareli-मंदिर मस्जिद जायेँ या न जायेँ लेकिन लोगों की सेवा जरूर करें:सरोजिनी तिवारी*

Raibareli-मंदिर मस्जिद जायेँ या न जायेँ लेकिन लोगों की सेवा जरूर करें:सरोजिनी तिवारी*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-शिवम त्रिवेदी
मो:8423408484


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे पर विशेष 


रायबरेली-सेवा भाव के कारण नर्सिंग का कार्य क्षेत्र हमने चुना | यह एक बहुत ही पुनीत कार्य है | व्यक्ति मंदिर मस्जिद जाए न जाए लेकिन दूसरों की सेवा जरूर करे | यही मेरा ध्येय है | यह कहना है  स्टाफ नर्स सरोजिनी तिवारी का, जो कि जिला महिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर और लेबर रूम इंचार्ज के तौर पर काम कर रही हैं | उन्हें यहाँ काम करते हुए लगभग 11 साल हो चुके हैं | 
सरोजिनी बताती हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ऐसे केस यहाँ आते हैं कि ऐसा लगता है कि वह बचेंगे ही नहीं लेकिन इलाज और देखभाल के बाद जब वह स्वस्थ होकर यहाँ से जाते हैं तो मन को सुकून मिलता है | वह बताती हैं कि कुछ समय पहले एक्लेम्पशिया से पीड़ित गर्भवती यहाँ आई थी वह बहुत गंभीर अवस्था में थी | इलाज के बाद वह यहाँ से ठीक होकर गई | उसे हम लोगों ने पाँच दिन बाद फॉलो अप के लिए बुलाया था | जब फॉलो अप में आई तो हम उसे पहचान ही नहीं पाए | हमें बहुत ही खुशी हुई कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ  है |