रायबरेली- ऊंचाहार में लगातार दूसरे दिन भी धंसी राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क, एसडीएम नें लिया संज्ञान,,,,

रायबरेली- ऊंचाहार में लगातार दूसरे दिन भी धंसी राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क, एसडीएम नें लिया संज्ञान,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- पहली ही बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग धंसने का क्रम लगातार जारी है। लगातार दूसरे दिन सड़क धंसने से वहां अफरा तफरी मच गई। सड़क पर हुए बड़े गड्ढे को देखने के लिए आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क पर ईंट और पेड़ की हरी टहनियों का निशान लगाकर वाहनों की दिशा परिवर्तित कर बड़े हादसे को टाल दिया। मामले एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल संज्ञान लिया है। 
      लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़रई चौराहे के निकट मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अचानक बीचो–बीच  सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। जिससे बड़ी घटना टल गई। शिवम पाण्डेय, अन्नू पाठक, अन्नू पाण्डेय, संतोष पाण्डेय  अखिलेश सिंह, जयमल सिंह, प्रशांत सिंह, समेत दर्जनों लोगों ने मामले में सूझबूझ और सक्रियता दिखाते हुए निशान लगाकर वाहनों संकेत दे दिया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों ने चिन्ता जताई है कि पहली बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग धंसने से न सिर्फ मुसाफिरों को समस्या हुई बल्कि कार्यदाई संस्था कालू वाला कम्पनी की कलई भी खुल गई है। 
विदित हो कि महाकुंभ 2025 को लेकर लखनऊ–प्रयागराज मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण कराया गया था। कुम्भ मेले को देखते हुए राजमार्ग को जल्दबाजी और गुणवत्ता विहिन बना दिया। जिससे महज 48 घंटे की बारिश में सड़क धंसने लगी। इससे कार्यदाई संस्था के सवालों के घेरे में है। 
कार्यदायी संस्था ने सरकारी धन की बर्बादी की है। हालांकि जैसे ही इसकी सूचना एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव को मिली उन्होंने मामले का तत्काल संज्ञान लिया एनएचएआई के अधिकारियों से बात करके किसी भी घटना की रोकने के लिए विभाग को बैरियर लगाने के साथ मौके पर कर्मचारियों की तैनाती और तत्काल गड्ढा भरने के लिए निर्देश दिया है।