रायबरेली-गोकना गंगा घाट पर बरसात में मिट्टी बहने से बने गड्ढे, रक्षाबंधन पर्व पर श्रद्धालुओं को होगी दिक्कत,,,

रायबरेली-गोकना गंगा घाट पर बरसात में मिट्टी बहने से बने गड्ढे, रक्षाबंधन पर्व पर श्रद्धालुओं को होगी दिक्कत,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

तीर्थ पुरोहितों ने की मिट्टी डलवाने की मांग, प्रशासन से की अपील



ऊंचाहार- रायबरेली। करोड़ों रुपए की लागत से बना गोकना गंगा घाट फिर भी रक्षाबंधन पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को होगी बड़ी परेशानी क्यों कि तेज बरसात होने के कारण स्नान घाट पर डाली गई मिट्टी बह गयी है। जिससे जगह जगह गड्डे हो गये है।श्रावणी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आने वाले भक्तों को काफी परेशानी हो सकती है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा लगभग तीन लाख रुपए लागत से गोकना गंगा घाट का निर्माण कार्य किया गया है । फिर भी रक्षाबंधन पर्व के पहले ही गंगा घाट की मिट्टी बह जाने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रक्षाबंधन पर्व पर गोकना गंगा घाट पर लाखों की संख्या में रायबरेली जिले सहित अन्य जगहों से लोग गंगा स्नान करने आते हैं। यदि समय रहते गंगा घाट पर बने गड्ढों में मिट्टी की भरायी न करवायी गयी तो रक्षाबंधन पर्व पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो सकती है। गंगा घाट के तीर्थ पुरोहित जवाहरलाल, जितेन्द्र द्विवेदी रामप्रकाश,कंचन प्रसाद, गुरु प्रसाद,सत्यम द्विवेदी आदि ने गंगा स्नान घाट पर मिट्टी डलवाने की मांग की है।