कुत्तों के जमावड़े से स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी, रायबरेली में कोर्ट के आदेशों का नहीं हो रहा पालन
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रेलवे स्टेशन पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। प्लेटफार्म नंबर एक के टेलीकॉम ऑफिस के पास और मुख्य गेट पर बने पूछतांछ केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में कुत्ते रोज़ाना देखे जा सकते हैं।
कई बार ये कुत्ते यात्रियों के पीछे दौड़ते हैं या उनके सामान के पास मंडराते हैं, जिससे भय का माहौल बना रहता है।
स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों का कहना है कि कभी-कभी तो कुत्ते लड़ने लगते हैं या भौंकते हुए दौड़ते हैं, जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घबरा जाते हैं। खासकर देर रात और तड़के सुबह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है, जब स्टेशन पर यात्री संख्या अधिक होती है और कुत्ते खुलेआम घूमते हैं।
हालांकि, उच्च न्यायालय ने आवारा कुत्तों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं और स्थानीय अधिकारियों को इन्हें नियंत्रित करने का आदेश दिया गया है, लेकिन इसका अनुपालन रायबरेली स्टेशन पर नहीं हो रहा है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर सवाल उठ रहे हैं।
यात्रियों ने मांग इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। आवारा कुत्तों की पहचान कर उन्हें पकड़वाया जाए और उनके पुनर्वास या नसबंदी जैसी योजनाओं को अमल में लाया जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
रेलवे अस्पताल के प्रभारी डा आजम का कहना है कि एंटी रैबीज वैक्शीन पांच यात्रियों के लिए उपलब्ध है जिस वैक्शीन की डिमांड उच्चाधिकारियों से करके मंगवाया गया है। स्टेशन के कुत्तों को पकड़वाने के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी व नगरपालिका के अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।

rexpress 