रायबरेली-ओम प्रकाश ओझा जी की माता जी का देहावसान: एम्स को दान किया गया शरीर

रायबरेली-ओम प्रकाश ओझा जी की माता जी का देहावसान: एम्स को दान किया गया शरीर

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



्ऊंचाहार-रायबरेली-गायत्री परिवार के लोकप्रिय कर्मठ कार्यकर्ता,  ओम प्रकाश ओझा जी की माता जी जो परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माता जी की शिष्या थीं, रविवार को देहावसान हो गया आदरणीया माता जी 86 वर्ष की थीं। एम्स को दान  किया गया शरीर।
       रोहनिया क्षेत्र के छतौना मरियानी गांव निवासी ओमप्रकाश ओझा जी की माता जी पिछले एक हफ्ते से बीमार थी जिनका रविवार को इलाज के दौरान देहांत हो गया है। देहांत के बाद शरीर गांव लाया गया ।अंतिम संस्कार करने के पश्चात शव को एम्स  के डाक्टरों को सौंप दिया गया।
बड़े ही गौरव की बात है कि माता जी अपनी भौतिक देह को आत्मा से मुक्त करने के बाद भी अजर अमर हो गयीं, उन्होंने अपना शरीर आयुर्विज्ञान  संस्थान  रायबरेली को मेडिकल  छात्रों के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए दान कर दिया। उनके देहावसान के बाद भी उनका पार्थिव शरीर अनेकों चिकित्सा विशेषज्ञों को ज्ञान दान करता रहेगा और दुखी रोगी पीड़ित लोगों की चिकित्सा के नये मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। दोपहर एम्स की 3 सदस्यीय डाक्टरों टीम ने शव को कब्जे में लेकर चले गए।
अंतिम दर्शन हेतू क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।