रायबरेली में छोटे होटलो पर कार्यवाही कर कोरम पूरा कर रहा खाद्य विभाग बड़ो पर मेहरबानी आखिर क्यों??
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
बड़े होटलों में कार्रवाई से बचे, दुकानों से भरे 16 नमूने
रायबरेली-रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने के नाम पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान विवादों के घेरे में है। बुधवार को अभियान के तहत बड़े होटलों छापा नहीं मारा गया।
छोटी दुकानों पर पहुंचकर मिठाइयों के 16 नमूने भरे। दो क्विंटल मिठाई नष्ट करने का दावा भी किया। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर बड़े होटलों के संचालकों से सेटिंग करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले जगतपुर में बंगाली स्वीट्स से मिठाई के चार नमूने भरे। यहां दो क्विंटल मिठाई नष्ट करने का दावा किया। जगतपुर में एक और दुकान से मिठाई के तीन नमूने भरे। इसके बाद टीम ने ऊंचाहार में एक दुकान से दो नमूने भरे। व्यापारियों का आरोप है कि ऊंचाहार में कई बड़े होटल होने के बाद भी टीम ने वहां कोई कार्रवाई नहीं की। बड़े होटलों में बाहर से मंगवाकर घटिया मिठाई डंप की गई है, लेकिन सेटिंग होने के कारण कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर वसूली के आरोप भी लगाए गए।
दूसरी टीम ने करहिया में प्रमोद कुमार के अलावा काली स्वीट्स, प्रकाश स्वीट्स से छह नमूने भरे। सलोन में भी कई बड़े होटल होने के बाद भी टीम कार्रवाई करने के लिए नहीं पहुंची। अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति का कहना है कि अभियान में सभी दुकानों में जांच करके नमूना लेने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े होटलों में कार्रवाई न किए जाने के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

rexpress 