रायबरेली-तेंदुए दिखने से दहशत में ग्रामीण, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- गाजियापुर गांव में समोधा-सुदौली संपर्क मार्ग के किनारे गुरुवार को तेंदुआ दिखने से आस पास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि गांव में मिले पग चिन्ह किस जानवर के हैं, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
जोरावर खेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी फूलमती का कहना है कि वह गुरुवार को समोधा-सुदौली संपर्क मार्ग से होते हुए पैदल सब्जी गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। बछरावां-मौरावां राजमार्ग से तकरीबन दो सौ मीटर दूर इसी संपर्क मार्ग पर उन्हें सड़क किनारे एक तेंदुआ खड़ा हुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखते ही वह चीखपुकार मचाती पीछे की ओर भागी।
शोर सुनकर आस पास से गुजर रहे अन्य ग्रामीण भी रुक गए। एकत्रित होकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ गायब हो चुका था। तेदुआ दिखने से आस पास के कई गांवों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों के पहुंचने पर ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर उनके साथ चल पड़े।वनकर्मी पगचिन्हों के आधार पर आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रहे हैं।ग्रामीण आलोक, सुभाष, सर्वेश, शुभम, जगमोहन, रामअवतार, ने बताया बिंदादीन, विपिन, गोकरन आदि ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ दोबारा नहीं दिखाई दिया, लेकिन फिर भी ग्रामीण इसको लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। किसान अकेले खेत नहीं जा रहे हैं।जरूरी होने पर किसान एकत्रित होकर खेत जा रहे हैं।
वन दारोगा संजय यादव का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक तेंदुआ नहीं मिला है। ग्रामीणों ने कुछ पगचिह्न देखे, लेकिन वह तेंदुए के नहीं लग रहे हैं। आशंका है यह पगचिह्न सियार या अन्य किसी प्रजाति के लग रहे हैं। फिर भी ग्रामीणों को सचेत किया गया है। फिशिंग कैट होने की संभावना जताई जा रही है।

rexpress 