रायबरेली-पूरी मजदूरी और ठेकेदार की धमकी के विरुद्ध एनटीपीसी श्रमिकों ने भरी हुंकार , प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

रायबरेली-पूरी मजदूरी और ठेकेदार की धमकी के विरुद्ध एनटीपीसी श्रमिकों ने भरी हुंकार , प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - एनटीपीसी में असंगठित क्षेत्र के संविदा मजदूरों ने पूरी मजदूरी दिलाए जाने और ठेकेदार द्वारा मजदूर नेता को धमकाने के मामले को लेकर सोमवार को हुंकार भरी है । एनटीपीसी गेट से लेकर तहसील मुख्यालय तक मजदूरों ने मार्च किया और प्रदर्शन करके तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है । 
       थर्मल पावर मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया है । इस प्रदर्शन को घोषणा मजदूरों ने एक घटना को लेकर किया था जिसमें एनटीपीसी के एक ठेकेदार द्वारा फोन पर मजदूर नेता पवन मिश्र को गाली देते हुए धमकाया था । पूरा मामला मजदूरों को पूरी मजदूरी दिलाए जाने को लेकर है । तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित को सौंपे ज्ञापन में मजदूरों ने कहा कि एनटीपीसी के ठेकेदार और निजी कंपनिया मजदूरों को उनके खाते में पूरी मजदूरी देने के बाद ठेकेदार मजदूरों को धमका कर उनसे आधी मजदूरी वापस ले लेते हैं । मजदूरों में जो इसका विरोध करता है उसे बिना किसी नोटिस दिए, बिना कारण के काम से निकाल दिया जाता है । ज्ञापन में मजदूरों ने मांग की है कि मजदूर नेता को धमकाने वाने ठेकेदार को तत्काल गिरफ्तार किया जाए , ठेकेदारों के अपराधी पृष्ठभूमि की जांच कराई जाए और उन्हें एनटीपीसी द्वारा प्रतिबंधित किया जाए । मजदूरों की यह भी मांग है कि  राज्य कर्मचारी बीमा निगम की उप इकाई एनटीपीसी में खोली जाए । इस मौके पर प्रमुख रूप से विजय विद्रोही , कमला कांत पांडेय , राम संजीवन , पुष्पेंद्र सिंह , आशीष पांडेय , जग जीवन , देव नारायण , पवन कुमार  मिश्र , आशीष कुमार , धीरज कुमार , मेवालाल , वीरेंद्र सिंह , उमा शंकर , कृष्ण कुमार ,  राम निहोर , महेंद्र समेत बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।