रायबरेली- बहेरवा गांव में भूमि धरी में जबरन इंटरलॉकिंग लगाने का मामला: ग्रामीणों नें बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली- बहेरवा गांव में भूमि धरी में जबरन इंटरलॉकिंग लगाने का मामला: ग्रामीणों नें बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊँचाहार-रायबरेली- ब्लॉक के बहेरवा गांव में भूमिधरी भूमि पर अवैध इंटरलॉकिंग निर्माण का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत निधि से किसान शत्रोहन मौर्या और दिनेश कुमार के नाम दर्ज खाते की भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
यह निर्माण गाटा संख्या 528 और 526 (ख) पर किया जा रहा है। इस भूमि का तहसील राजस्व विभाग द्वारा पहले ही सीमांकन किया जा चुका है। न्यायालय ने इस भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया।मंगलवार को बहेरवा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने राजेन्द्र मौर्य के घर से नहर तक बनाई जा रही इंटरलॉकिंग को तुरंत रोकने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा विधि विरुद्ध सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बीडीओ से दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली करने और न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
इस मामले में ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को भी अवगत कराया है। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग गंभीर मामला है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। 
इस दौरान राम बाबू अंबेडकर धर्मेन्द्र, अविनाश मौर्या, दिनेश कुमार, बृजेश कुमार आशीष कुमार, समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।