रायबरेली-प्रमुख सचिव ने प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक/ निरीक्षण अनुपालन व सीएम डैश बोर्ड की प्रगति की समीक्षा कर दिए निर्देश

रायबरेली-प्रमुख सचिव ने प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक/ निरीक्षण अनुपालन व सीएम डैश बोर्ड की प्रगति की समीक्षा कर दिए निर्देश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-  नोडल अधिकारी जनपद/प्रमुख सचिव,समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण उ0प्र0 शासन एल0 वेंकटेश्वर लू द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान बचत भवन स्थित कलेक्ट्रट सभागार में मा. प्रभारी मंत्री जी की समीक्षा/निरीक्षण के अनुपालन एवं सी.एम.डैश बोर्ड की प्रगति संबंधी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। 
          बैठक में निराश्रित गोवंश की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि शतप्रतिशत निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कराया जायें, किसानों को जैविक खेती करने हेतु प्रेरित किया जायें, किसानों को गौ-आश्रय स्थल से जोड़ा जाये, किसानों को गौआश्रय स्थल से जैविक खाद उपलब्ध कराया जायें और उनसे उसके बदले भूसा चारा इत्यादि प्राप्त किया जायें। ग्राम पंचायतों में जहां पर भूमि की उपलब्धता हो उसकों गौआश्रय स्थल व गोचर के लिये चिन्हित कर दिया जायें, गौशालाओं की गुणवत्ता बढ़ाई जायें। साथ ही गोमूत्र व गोबर आदि का कृषि कार्यो में भी उपयोग किया जाए जिससे जैविक खेती को बढ़वा मिल सके। राष्ट्रीय खाद्य एवं सुरक्षा के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को शत प्रतिशत कवर किया जाए। अपात्रो का नाम लिस्ट से हटा कर पत्रो को लाभ दिलाया जाए। 
          स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पत्रों को लाभ दिलाया जाए। तय लक्ष्य के सापेक्ष पात्रो को कार्ड समय से जारी किया जाए। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जायें। 
दिव्यांगजन पेंशन योजना व निराश्रित महिलाओ को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्रों को मिलने वाले लाभों की जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी से ली। मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को देय वेतन की भी समीक्षा की। यदि किसी श्रमिक का पारिश्रमिक रूका हो तो नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसे दिया जाए। 
           ग्राम पंचायतों में विकसित किए गये अमृत सरोवर व तालाबों का संरक्षण कराया जाये, ग्राम पंचायतों में जहां पर भूमि की उपलब्धता हो वहां पर जल संचयन हेतु तालाब विकसित किये जाये, इस कार्य को मनरेगा के तहत कराया जायें। वृक्षारोपण में रोपित किये गये पौधें का संरक्षित कराया जायें तथा सड़कों के किनारे वृक्षारोपण कराया जायें। मॉडल गॉव घोषित किए गए गॉंवो में कार्यो की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।
          कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि एस0डी0एम0 व सीओं द्वारा अपने क्षेत्र के सर्वाधिक विवादित/समस्या वाले ग्रामों की सूची बनाकर संयुक्त रूप से भ्रमण किया जाये, वहां पर लोगों से संवाद कर समस्याओं का निस्तारण कराया जायें, जो विवाद है उसमें दोनों पक्षों से वार्ताकर उनकों सुलझाया जायें। भूमि के विवाद को बिना किसी भेदभाव, पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराया जायें।साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायें। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को खुशहाल बनाने के लिये हमें सकारात्मक भाव से मिलकर कार्य करना होगा। गांवों को ओवर ऑल पैरामीटर से संतृप्त कराये जाने हेतु कार्य करना पड़ेगा तभी हम गांव के लोगों का जीवन खुशहाल बना सकेंगें।