अफेयर में बाधा बन रही थी बेटी... प्रेमिका के साथ मिलकर बाप ने मार डाला; इसलिए गुड़िया से नाखुश था पिता
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर टोड़ी में अवैध संबंधों में बाधक बनी पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पिता वीरपाल और उसकी प्रेमिका कुसुमा देवी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने दोनों तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
थाना क्षेत्र के लतीफपुर टोड़ी में वीरपाल सिंह का गांव की महिला कुसमा देवी से काफी समय समय प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं इसको लेकर घर परिवार में लगातार पति पत्नी में झगड़ा फसाद चलता रहता था।
अलीगढ़ जिले के पाली थाना क्षेत्र के गांव वाटनगला के रहने वाले गुड़िया के मामा सत्यपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र क्षेत्र के लतीफपुर टोड़ी गांव में उसकी बहन की ससुराल है। शुक्रवार को उन्हें भांजी की मौत की सूचना मिली। वह अपने परिवार के साथ गांव लतीफपुर टोड़ी पहुंच गए।
गुड़िया का 10 वर्षीय छोटा भाई गोपाल सो रहा था। गुड़िया का पिता वहीं पर था। मामा की किशोरी के पिता वीरपाल से कहासुनी भी हुई। इसके बाद पिता वहां से खिसक लिया। मामा की सूचना पर 112 पुलिस और थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की।
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन की और नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पिता वीरपाल और गांव की ही एक महिला कुसुमा के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुड़िया के मामा का कहना है कि वीरपाल और कुसमा देवी के अवैध संबंध थे। इसको लेकर गुड़िया एतराज करतीं थी। इसी कारण से वीरपाल ने गुड़िया की हत्या कर दी।

rexpress 