रायबरेली- एक महिला को जातिसूचक वा गाली देने का आरोप, पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत,,,,

रायबरेली- एक महिला को जातिसूचक वा गाली देने का आरोप, पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


कोतवाली में दलित महिला नें की शिकायत, आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग,, 



ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। पीड़िता गायत्री ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। गायत्री ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है और उसने गाँव अनुज उपाध्याय से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार और प्रतिष्ठित लोगों समेत समाज के अन्य व्यक्तियों की मौजूदगी विवाह किया था।
गांव का एक दबंग व्यक्ति उसे जाति सूचक शब्दों से संबोधित करता है। आरोपी फेसबुक और मैसेंजर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पीड़िता को परेशान करता है। पीड़िता ने इस मामले में 4-5 महीने पहले आरोपी के पिता को भी सूचित किया था।पीड़िता के पति ग्राम प्रधान चुनाव और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनकी सास विमला उपाध्याय दो बार ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। वर्तमान प्रधान फूलचंद मौर्या को पीड़िता व उनका परिवार समर्थन करता है। इसी रंजिश के चलते आरोपी पीड़िता को सार्वजनिक रूप से अपमानित करता है।पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन 1090 और जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी न केवल पीड़िता को, बल्कि उसकी सास को भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करता है। पीड़िता ने ददबंग विपक्षी के विरुद्ध संविधान में महिलाओं के प्रति पारित विधि के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने विपक्षी के प्रताड़ना से खुद को किसी गम्भीर बीमारी में संलिप्त होने की आशंका जताई और उससे पहले आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आस लगाई है। महिला ने बताया कि आरोपी पार पहले से ही छेड़छाड़, पॉक्सो, अनुसूचित जाति अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।