रायबरेली-बहेरवा ग्राम सभा अंबेडकर के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर अधिकरियों नें किया बड़ा खेल,,,

रायबरेली-बहेरवा ग्राम सभा अंबेडकर के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर अधिकरियों नें किया बड़ा खेल,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- बहेरवा गांव में भूमाफिया, पूर्व अधिकारी और प्रधान मिलकर कर रहे प्लाटिंग
रायबरेली जिले के बहेरवा गांव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह भूमि खेलकूद मैदान और ऊसर के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भूखंड संख्या 433, 435, 449, 450 और 451 सहित लगभग साढ़े 8 बीघे सरकारी भूमि है। प्रतापगढ़ के कुछ भूमाफिया इस भूमि को निशाना बना रहे हैं। वे पहले किसानों की कुछ भूमि खरीदते हैं और फिर बगल की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं।
शिकायत के अनुसार, भूमाफिया पूर्व लेखपालों, तहसीलदारों और वर्तमान व पूर्व प्रधानों की मिलीभगत से इस भूमि की प्लाटिंग करके बेच रहे हैं। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने जिलाधिकारी से समाधान दिवस में शिकायत की।मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हुई। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफियाओं की ऊंची पहुंच के कारण जांच में रुकावट आ रही है। भूमाफिया ग्रामीणों के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर जांच को बाधित कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ऊंचाहार कोतवाली के अंतर्गत एनटीपीसी चौकी के इंचार्ज एसआई वागीश मिश्रा भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं। वे ग्रामीणों पर झूठे मुकदमे का डर दिखाकर दबाव बना रहे हैं।ग्रामीणों ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि तहसील स्तर पर नहीं बल्कि उच्च स्तर से जांच कराई जाए। उनकी मांग है कि भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।