दिल्ली का सराय काले खां चौक हुआ बिरसा मुंडा चौक, हेमंत सोरेन बोले-ये अपमान है, अब अमित शाह ने दिया जवाब
दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा चौक किए जाने को लेकर अब विवाद हो रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक किए जाने की घोषणा की है।
अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि ये झारखंड और आदिवासी समाज का अपमान है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार 15 नवंबर को आदिवासी सांस्कृतिक प्रतीक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सराय काले खां चौराहे का नाम बदलकर 'भगवान बिरसा मुंडा चौक' कर दिया।
सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है कि, ''ये है वह बस स्टॉप, वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था?''CM हेमंत सोरेन की मांग, केंद्र सरकार इसे फौरन वापस लें
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, ''हेमंत सोरेन ने कहा,क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था? यह झारखंडियों समेत देश के सभी आदिवासियों/मूलवासियों का अपमान है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं की इस कदम को तुरंत वापस ले और हमारे भगवान हमारे नायक को उनके प्रतिष्ठा, हमारे आस्था के अनुकूल स्थान दें।''
अमित शाह ने दिया जवाब- हेमंत सोरेन के पेट में क्यों दर्द हो रहा है
अमित शाह ने शनिवार को दुमका में जनसभा की। इस दौरान अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली के सरायकाले खां चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई गई है, हेमंत सोरेन इसका विरोध क्यों कर रहे हैं, उनके पेट में अब क्यों दर्द हो रहा है।
अमित शाह ने कहा, ''हेमंत सोरेन पूछते हैं कि सिर्फ प्रतिमा लगाने से क्या होगा? तो अब मैं जवाब देने आया हूं। आदिवासी गौरव दिवस बनाने का काम हमारे नेता पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है।
सराय काले खां चौराहे का नाम बदलने को लेकर दिल्ली में आप सरकार ने सवाल उठाया कि क्या इस जगह का नाम बदलने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था। यह कार्यक्रम केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा चौराहे का नाम बदलने के बाद आयोजित किया गया।
हालांकि, आप सूत्रों ने यह जानना चाहा कि क्या चौराहे का नाम बदलने के प्रस्ताव-जहां पूर्वी, मध्य और उत्तरी दिल्ली मिलती है को सड़क नामकरण प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित किया गया था, जो इस प्रक्रिया की अध्यक्षता करता है।

rexpress 