रायबरेली-जेसीबी की चपेट में आकर एक्सप्रेस वे के श्रमिक की मौत , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रायबरेली-जेसीबी की चपेट में आकर एक्सप्रेस वे के श्रमिक की मौत , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण करा रही कम्पनी के प्लांट में काम करते समय जेसीबी की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई।अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा, एसडीएम द्वारा आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गये।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ब्राह्मणों का नदौरा मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी विनोद पांडेय 55 वर्ष कमालपुर गाँव के पास गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण करा रही कम्पनी में गाड़ी चलाने का कार्य करते थे।बताते हैं कि गुरुवार की सुबह प्लांट के भीतर जेसीबी मशीन के चपेट में आने से वो गम्भीर रूप से घायल हो गये, आनन फानन प्लांट में मौजूद कर्मियों ने उन्हें रोहनियां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कम्पनी के अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया।हंगामे की सूचना पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, कोतवाल सजंय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।इस दौरान मृतक के भाई मनोज पांडेय ने पुलिस को हत्या किये जाने की तहरीर भी दी।लगभग पाँच घण्टे चले हंगामे के बाद एसडीएम द्वारा परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाये जाने का आश्वासन देने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गये।
वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।