रायबरेली-गलत बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के अधिकारियों के चौखट पर लगा रहा चक्कर

रायबरेली-गलत बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के अधिकारियों के चौखट पर लगा रहा चक्कर

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली में फर्जी और गलत बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के अधिकारियों के चौखट की खाक छानना पड़ रहा है। हर महीने बिल जमा करने के बाद भी विभाग द्वारा लगातार बिल भेजा जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के रातापुर मजरे कन्दरावाँ गाँव निवासी कामता प्रसाद पुत्र गंगादीन ने शुक्रवार को अपना बकाया बिजली बिल 457 रुपये जमा किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मई माह का नया बिल 600 रुपये का थमा दिया गया।

कामता प्रसाद का कहना है कि उनका उपभोक्ता संख्या 17455/6000 है और उन्होंने बिजली विभाग से अपने बिल को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को बिजली विभाग के एसडीओ से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

कामता प्रसाद ने बताया कि अप्रैल माह का बिजली का बिल जमा किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अप्रैल माह का नया बिल 600 रुपये का थमा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बिल गलत है और उन्होंने इसके लिए बिजली विभाग के एसडीओ से शिकायत की है।
 
एसडीओ इंदु शेखर ने बताया कि मुझे आज जल्दी थी मैं बाहर निकल आया हूं। इसलिए मामले की जानकारी नहीं है। कल उपभोक्ता को मेरे कार्यालय भेज देना मैं देख लूंगा। 
एसडीओ के इस तरह से बेतुका बयान देने अंदाजा उनकी संवेदनहीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अपनी विवादित कार्यशैली से यह एसडीओ इंदुशेखर आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।