रायबरेली-तबादले के बाद भी एसडीएम का नहीं छूट रहा ऊंचाहार से कुर्सी मोह,,,,

रायबरेली-तबादले के बाद भी एसडीएम का नहीं छूट रहा ऊंचाहार से कुर्सी मोह,,,,

-:विज्ञापन:-





      रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-  दो वर्षों के अधिक समय से तैनात रहे एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी का शासकीय कार्यों में नजरंदाजी करने और अवैध रूप से मिट्टी खनन कराए जाने पर ऊंचाहार विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय के आग्रह पर शासन ने बीते बृहस्पतिवार को गैर जनपद के लिए उनका तबादला कर दिया था। इसके बाद भी एसडीएम का इस तहसील से कुर्सी मोह नहीं छूट रहा है। वह एड़ी चोटी का जोर लगाकर अपना स्थानांतरण रुकवाने की जुगत में जुटे हुए हैं। 
       शासन द्वारा निराश्रित गोवंशों को आश्रय देने के लिए प्रत्येक ग्राम सभा में गौशालाएं बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। ऊंचाहार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय द्वारा कई बार बैठक के जरिए उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी से गौशालाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी एसडीएम द्वारा शासन की मंशा के विपरीत कार्य करते हुए गौशालाओं के निर्माण हेतु चिन्हित ग्राम सभाओं में जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। ‌यही नहीं इनके संरक्षण में क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर रात दिन सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कार्य चल रहा है। इनकी कार्य शैली से नाराज ऊंचाहार विधायक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। ‌ मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 8 मई को एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी का स्थानांतरण गैर जनपद इटावा किए जाने के निर्देश दिए थे। स्थानांतरण होने के बाद भी एसडीएम का मोह ऊंचाहार तहसील से नहीं छूट है रहा है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि एसडीएम का जिला अधिकारी से अच्छे ताल्लुकात होने के कारण इन्हें ऊंचाहार तहसील से कार्य मुक्त नहीं किया जा रहा है।