रायबरेली-ऊंचाहार तहसील में अमीरों को भूमि देने के मामले में कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट,,

रायबरेली-ऊंचाहार तहसील में अमीरों को भूमि देने के मामले में कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - तहसील में धारा 67 क के तहत नियमों का दुरुपयोग करते हुए दर्जनों अमीरों को भूमि देने का मामला धीरे धीरे गंभीर होता जा रहा है । जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित करने के बाद अब मंडलायुक्त ने इस मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की है। 
   दरअसल ऊंचाहार तहसील के एसडीएम न्यायिक कोर्ट द्वारा धारा 67 क के तहत कई लोगों को लाभ दिया गया था । ज्ञात हो कि इस धारा के अंतर्गत ऐसे गरीब लोगों को भूमि देने का प्राविधान है , जो भूमिहीन है और गरीब है। यह मामला  क्षेत्र के पूरे राम जियावन मजरे सावापुर नेवादा निवासी मनीष शुक्ल ने उठाया और उन्होंने साक्ष्य सहित शिकायती पत्र दिया तो हड़कंप मच गया । इस धारा के अंतर्गत ऐसे ऐसे लोगों को लाभ दिया गया जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक है । यही नहीं राजमार्ग के किनारे की बेस कीमती जमीन को धनाढ्य लोगों के नाम दर्ज कर दिया गया । शिकायत कर्ता का आरोप है कि ऊंचाहार में एसडीएम न्यायिक रहे एक अधिकारी ने रिटायर्ड होने के बाद पिछली तिथि में कई आदेश किए । जिसमें एसडीएम के पेशकार रहे एक कर्मचारी ने अहम भूमिका निभाई । शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत के समर्थन में कई अभिलेखीय साक्ष्य भी दिए थे । जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में टीम गठित करके जांच का आदेश दिया । अभी यह टीम जांच रिपोर्ट नहीं दे पाई थी कि इसमें मंडलायुक्त ने पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है । मंडलायुक्त द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम ऊंचाहार को स्वयं पूरी जांच करके कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है । जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हलचल है और इसमें पूर्व में एसडीएम न्यायिक द्वारा किए गए निर्देश को खारिज होने की संभावना बढ़ गई है । एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है , जांच के बाद कार्रवाई होगी ।