रायबरेली-दो प्यार करने वालो के सामने झुके परिवारों के लोग,कोतवाली के बाहर मंदिर में लिए सात फेरे

रायबरेली-दो प्यार करने वालो के सामने झुके परिवारों के लोग,कोतवाली के बाहर मंदिर में लिए सात फेरे

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-एक प्रेमी युगल की जिद आगे उनके परिवार वालों को भी झुकना पड़ा। मामला कोतवाली तक पहुंचने के बाद भी समाज और परिवार के विरोध के बावजूद कोतवाली के बाहर स्थित मन्दिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली और घर चले गए। 
         कोतवाली क्षेत्र के लो मजरे शहजादपुर गांव निवासी आदित्य 18 वर्ष पुत्र राज नारायण का उसके ननिहाल पूरे भाभी मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव की शिवानी 20 वर्ष से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आदित्य रोजगार के सिलसिले से मुम्बई शहर में रहता है और दोनों प्रेमी युगल फोन पर बातें करते थे दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा ली। दोनों ने शादी के बन्धन बंधकर सात जन्मों तक साथ रहने का फैसला ले लिया। आदित्य मुम्बई शहर से लौटा ही था कि शुक्रवार को प्रेमिका शिवानी को उसके परिजनों ने प्रेमी आदित्य से फोन पर बात करते पकड़ लिया और उसे डांट– फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर शिवानी अपने प्रेमी आदित्य के साथ घर में बिना बताए उसके साथ भाग गई। काफी खोजबीन के बाद दोनों प्रेमी युगल की तलाश कि गई। गांव सभ्रांत लोगों ने दोनों बहुत समझाया बुझाया रिश्तेदार और समाज का हवाला दिया किन्तु वह नहीं माने शुक्रवार को मामला कोतवाली तक पहुंचा। वहां भी दोनों के परिवार वालों ने काफी मान मनौवल की किन्तु दोनों नहीं पसीजे। पुलिस ने भी दोनों प्रेमी युगल के बालिग होने पर  कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों प्रेमी युगल कि जिद आगे अंततः दोनों परिवार के लोगों को झुकना पड़ा और कोतवाली के बाहर स्थित शिव मन्दिर में भगवान की साक्षी मानकर दोनों ने एक दूसरे की वर माला पहनाया और प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिन्दूर भर दिया। दोनों ने परिवार के लोगों का आशीर्वाद लिया और घर लौट गए। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल का मामला आया था। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से मन्दिर में शादी कर ली है।