रायबरेली-लेखपाल की मनमानी के आगे सभी बेबस , रिपोर्ट में रद्द कर दी किसान की भारत में नागरिकता

रायबरेली-लेखपाल की मनमानी के आगे सभी बेबस , रिपोर्ट में रद्द कर दी किसान की भारत में  नागरिकता

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली-भारत के लोगों की नागरिकता को लेकर निर्वाचन आयोग पर विपक्ष आक्रामक है , इस बीच ऊंचाहार के एक लेखपाल ने किसान की नागरिकता को ही रद्द कर दिया है। जिससे किसान परेशान है। 
    इस सनसनीखेज मामले में बिना किसी जांच के प्रमाण पत्र रद्द करने के आरोप में पीड़ित ने लेखपाल के विरुद्ध राजस्व परिषद लखनऊ  के अध्यक्ष से शिकायत की है। मामला ऊंचाहार क्षेत्र के कल्याणी अड्डा गाँव का है। गांव निवासी मनोज कुमार के पिता वृद्ध हो चुके हैं। उसने अपने पिता को सरकार द्वारा जारी पेंशन योजना से लाभान्वित करने के लिए पिता राम बहादुर पुत्र द्वारिका प्रसाद का आय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पूर्व में आवेदन किया था। 

मनोज कुमार का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने बिना किसी जांच या सूचना के गलत निवासी बता दिया और आवेदन निरस्त कर दिया। पीड़ित मनोज कुमार का कहना है कि उसने प्रमाण के तौर पर परिवार रजिस्टर की नकल और आधार कार्ड साथ में सलंग्न किया था। 

पीड़ित ने अपना आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी का आरोप लगाया है। उसने गुरुवार को हल्का लेखपाल के विरुद्ध राजस्व परिषद लखनऊ के अध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 

क्षेत्रीय लोगों ने लेखपालों की बांधती मनमानी के विरुद्ध शिकायत पर सहमति जताई है। उनका कहना है कि लेखपाल बिना किसी जांच के आवेदन निरस्त कर देते हैं। इनपर कार्रवाई आवश्यक है।