रायबरेली-जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम , सभी एसडीएम एवं सभी तहसीलदारों ने क्षेत्र और गौशालाओं का किया निरीक्षण

रायबरेली-जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम , सभी एसडीएम एवं सभी तहसीलदारों ने क्षेत्र और गौशालाओं का किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-जिले में दो दिन से रुक -रुककर हो रही बारिश के बाद गोशालाओं की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने रखने के निर्देश जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दिए। जिसके क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ और सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों ने क्षेत्र व गौशालाओं का निरीक्षण किया। 
   इस दौरान उन्होंने मवेशियों को खुले में न रखने के निर्देश दिए। साथ ही गोशाला में कीचड़ न हो, इसके लिए पानी निकासी के इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।  उन्होंने यह सुनिश्चित कराया कि गौशालाओं में चारा-पानी, चिकित्सा व्यवस्था, पानी निकासी, शेड,प्रकाश इत्यादि दुरुस्त रहे। जिन स्थानों पर कमी पाई गई उन्हें समय रहते ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीमार पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखकर उनका उचित उपचार कराया जाए।
  जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु संबंधित ब्लॉक एवं नगर पंचायत अधिकारियों को भी निर्देश किया। 
  जिलाधिकारी ने ब्लॉक के सभी बीडीओ को भी निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों में गोशालाओं की स्थिति को परखे और आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित कराए।


    
*पीडी और बीडियो ने गौशालाओं की परखी व्यवस्था, व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए निर्देश*

    जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश के क्रम में ही सोमवार को विकास खण्ड राही  के अन्तर्गत छ: निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलो का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
  जिसमें लोधवारी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र व सहायक विकास अधिकारी दिनेश कुमार तथा बेलाभेला, बेलाखाराव गौवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण बीडीओ गौरी राठौर एवं सनही व कनौली गौवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण पशु चिकित्साधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया गया।
  इन अधिकारियों द्वारा भारी वर्षा के मद्देनजर गौवंश स्थलों की साफ-सफाई,पानी निकासी की समुचित व्यवस्था, तिरपाल की व्यवस्था, चारा भूसे की समुचित व्यवस्था तथा रात्रि में केयर टेकर की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।