रायबरेली- विकास कार्यों पर सवाल, गौरा ब्लॉक के ADO को विकास कार्यो की नहीं है जानकारी

रायबरेली- विकास कार्यों पर सवाल, गौरा ब्लॉक के ADO को विकास कार्यो की नहीं है जानकारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली -गौरा ब्लॉक में विकास कार्यों पर सवाल, एडीओ को नहीं स्ट्रीट लाइटों की जानकारी  गौरा ब्लॉक अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी संभाल रहे एडीओ सुनील को ही क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों, खासकर ग्राम पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
जानकारी लेने के प्रयास में जब एडीओ सुनील से स्ट्रीट लाइटों के संबंध में सवाल किए गए, तो उन्होंने कई बार मामले को ग्राम सचिव (सेक्रेटरी) के पाले में डालते हुए उन्हीं से पूछने की बात कही। जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह से जवाब टालना, विकास कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौरा ब्लॉक क्षेत्र में लगवाई गई स्ट्रीट लाइटों में जमकर खेल किया गया है। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ, कहीं घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ तो कहीं कागजों में ही लाइटें दिखाकर भुगतान कर दिया गया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई पंचायतों में या तो लाइटें लगी ही नहीं हैं, या फिर कुछ ही समय में खराब हो गईं, बावजूद इसके भुगतान पूरा दिखाया गया है। इससे साफ है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जरूरत है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब ब्लॉक स्तर का अधिकारी ही विकास कार्यों की सही जानकारी नहीं रखता, तो फिर योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या मामला यूं ही फाइलों में दबकर रह जाएगा—यह देखने वाली बात होगी