रायबरेली-विदेश गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,शव घर लाने को लेकर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार,,,,,

रायबरेली-विदेश गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,शव घर लाने को लेकर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-तीन वर्ष पूर्व रोजी रोटी की तलाश में विदेश गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,हालांकि परिजनों को हार्ड अटैक से युवक के मौत की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों ने शव घर लाने को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है।
क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव निवासी द्वारिका प्रसाद का बेटा रतन कुमार तीन वर्ष पूर्व रोजी रोटी की तलाश में अरबी देश सऊदी गया हुआ था,जहां वो दमाम रस्तनुरा रहीमा जुबैल शहर के मेहान ह्यूमन रिसोर्सेज कम्पनी में मजदूरी का कार्य करने लगा,तब से घर वापस नहीं लौटा, शनिवार की रात उसके मित्र ने फोन करके रतन की हार्ड अटैक से मौत हो जाने की जानकारी परिजनों को दी, वहीं इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया,परिजनों ने युवक के शव को घर लाने की मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है।
मृतक रतन कुमार चार भाईयों रिंकू, रोहित, गणेश में तीसरे नंबर का था और उसकी दो बहनें सुषमा व कुशमा है, जिसमें सुषमा की शादी हो चुकी है और कुशमा की शादी दिसम्बर महीने की 3 तारीख को हैं, परिजनों का कहना है कि अगले महीने सितंबर में रतन को घर आना था।
मां राधे रानी पिता द्वारिका का कहना है कि जब से रतन गया तब से घर नहीं आया था, सिर्फ फोन पर ही उससे बातचीत हुआ करती थी, गुरुवार को उससे फोन पर आखिरी बार बात हुई थी।
जानकारी मिलने पर रविवार की शाम क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय पीड़ित के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बधाते हुए मदद का आश्वासन दिया है।
भाई रिंकू ने रोते रोते कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे भाई रतन के शव को सऊदी अरब से भारत लाया जाये बस इसी उम्मीद में रतन के पूरे परिवार की निगाहें टिकी हुई है।