अज्ञात कारणों से दो आशियानों में लगी आग सामान जलकर हुआ खाक

अज्ञात कारणों से दो आशियानों में लगी आग सामान जलकर हुआ खाक
अज्ञात कारणों से दो आशियानों में लगी आग सामान जलकर हुआ खाक

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
   9838 392747





रायबरेली-शिवगढ़- नईन गांव में अज्ञात कारणों से दो सगे भाइयों के आशियाने में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान की जानकारी प्राप्त हुई है। आज दिनांक 18 दिसंबर शाम 4:00 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के नईन मजरे दहिगवां में अज्ञात कारणों 2 गरीब भाइयों के आशियानों में आग लगने से दोनो की पूरी गृहस्थी,अनाज, नगदी एवं जेवरात, बर्तन कपड़े,कागजात आदि सामान जलकर खाक हो गया है। अग्नि के कहर से पड़़ रही कड़ाके की ठण्ड में दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। आलम यह है कि दोनों के यहां तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ भी नहीं बचा है।
थाना क्षेत्र के नईन गांव में सायंकाल करीब 4 बजे सुधीर कुमार पुत्र सुखई व उसके भाई रोहित पुत्र सुखई के आशियाने में अज्ञात कारणों से आग लगने से गांव में उस समय अफरा-तफरी एवं चीख पुकार मच गई जब सुधीर कुमार व उसका भाई रोहित दोनो अपने परिवार के साथ बाहर थे। पड़ोस के रहने वाले रामनारायण मिश्र एवं मोहल्ले वालों की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया किन्तु जब तक आग पर काबू पाया जाता दोनों आशियानों में रखी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी। पीड़ित दोनों भाई पिछले 8 वर्षों से गांव में ही खरफूस की झोपड़ी रखकर उसी के नीचे किसी तरह अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे थे,। पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लखनऊ में दिहाड़ी मजदूरी करके पत्नी निशा देवी, बेटे यश उम्र ढाई साल, बेटी तुलसी उम्र 1 वर्ष की जीविका चला रहा था। झोपड़ी में आग लगने से बक्से में रखें 15 हजार रुपए नगदी, बक्से में रखे करीब 80 हजार के सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, चारपाई,तखत, कपड़े, अनाज राशन आदि सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं उसके भाई रोहित ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से फैजाबाद में मजदूरी करता था,पाई-पाई जोड़कर 30 हजार रुपए इकट्ठा किए थे, दूसरों के खेतों में लौनी पर धान काटकर 9 बोरी धान इकट्ठा किए थे, 2 बोरी गेहूं और राशन था। आग लगने से पूरा अनाज व करीब 70 हजार के सोने चांदी के जेवरात,ओढ़ने, बिछाने एवं पहनने के कपड़े,बर्तन,एक एंड्राइड मोबाइल आदि सामान जलकर खाक हो गया है। रोहित पत्नी सुनीता, बेटे ओम उम्र 5 वर्ष, सोनाली उम्र 3 वर्ष के साथ झोपड़ी में रहता था। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल अनिल चौधरी ने बताया कि दोनो भाइयों के यहां हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी  है।