रायबरेली—अमृत सरोवर योजना पर सवाल, सब्जी बबुरा में बदहाल तालाब

रायबरेली—अमृत सरोवर योजना पर सवाल, सब्जी बबुरा में बदहाल तालाब

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-बारिश की हर एक बूंद सहेजने के उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अमृत सरोवर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन रायबरेली जिले में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिले में चिन्हित किए गए अमृत सरोवरों में से 10 फीसदी का भी रंगरोगन और समुचित सौंदर्यीकरण नहीं हो सका है ऐसे में जल संरक्षण की सरकारी मंशा अधूरी नजर आ रही है। सरेनी विकास खंड क्षेत्र के सब्जी बबुरा गांव में स्थित अमृत सरोवर बदहाल अवस्था में पड़ा हुआ है। तालाब के किनारों पर झाड़-झंखाड़ उगे हुए हैं, चारों ओर गंदगी फैली है और कहीं-कहीं मिट्टी का कटान भी दिखाई दे रहा है।


ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण तालाब की सफाई, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है। बोर्ड और शिलापट्ट तो लगाए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर रखरखाव नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तालाब को दुरुस्त नहीं किया गया तो बारिश का पानी व्यर्थ बह जाएगा और जल संरक्षण का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अमृत सरोवर की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि गांव में जल संचयन की व्यवस्था मजबूत हो सके अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब तक ध्यान देते हैं और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते

सरेनी बीडीओ से बात की गई तो उन्होंने बात को घुमा कर साचिव से करने की बात कही आखिर जिम्मेदार पद पर बैठे बीडीओ साहब आखिर साचिव को डाल कर क्या साबित करना चाहते है