रायबरेली- रेलवे गेट बंद किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने मांगा पांच दिन का समय,,,,,

रायबरेली- रेलवे गेट बंद किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने मांगा पांच दिन का समय,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 
मो-8742935637




ऊंचाहार-रायबरेली)-नगर के रेलवे क्रासिंग गेट को मरम्मत के नाम पर स्थाई रूप से बंद किए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद शुक्रवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे नगर के व्यापारियों ने एसडीएम के सामने जमकर हंगामा किया है। व्यापारी नेताओं के रेलवे और स्थानीय प्रशासन को पांच दिन के अंदर मामले के निस्तारण का समय दिया है।
      ज्ञात हो कि लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर नगर के रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बन जाने के बाद रेलवे इस गेट को स्थाई रूप से बंद करना चाह रहा था, किंतु स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रेलवे प्रशासन साहस नहीं जुटा पा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गेट से पूरे नगर और करीब आधा दर्जन कालेजों के विद्यार्थियों का आना जाना है। इसलिए इस गेट को खुला रखने की मांग स्थानीय लोग करते आ रहे थे। इस बीच करीब एक सप्ताह पहले रेलवे ने इस गेट की मरम्मत के लिए नोटिस जारी किया था। किंतु इस दौरान रेलवे के इस गेट को पूरी तरह खोद डाला गया है। यही नहीं रेलवे गेट के अंदर सड़क पर दीवार उठाने के लिए नींव तक खोद दी गई है। रेलवे के इस काम से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया है।
      शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस में पहुंचे व्यापारियों ने रेलवे के इस काम के विरोध में जमकर हंगामा किया है। व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को 17 नवंबर तक समस्या के समाधान का समय दिया है। व्यापारियों ने कहा है कि यदि पांच दिन के अंदर समाधान नहीं किया गया तो ऊंचाहार का समस्त व्यापारी रेलवे स्टेशन का घेराव करेगा । इस मौके पर प्रमुख रूप से शिव कुमार गुप्ता , राजू सोनी , एजाज अहमद , हरिशंकर साहू , राजू साहू , पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता , ऊंचाहार देहात प्रधान धनराज यादव आदि मौजूद थे।