सेवा के 25 वर्ष: टाटा एआईए ने टीबी मरीजों को दी पोषण पोटली, किया वृक्षारोपण”

सेवा के 25 वर्ष: टाटा एआईए ने टीबी मरीजों को दी पोषण पोटली, किया वृक्षारोपण”

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली - टाटा ऐ आई ए लाइफ इन्शुरन्स की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायबरेली शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मोहित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सेवा और संवेदना का भाव प्रमुख रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 21 क्षय रोग (टीबी) से ग्रसित मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य उपचाराधीन मरीजों को आवश्यक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना रहा। पोषण पोटली में चना, सत्तू, गुड़, मूंगफली आदि सामग्री शामिल रही, जो प्रोटीन, आयरन और ऊर्जा के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। विशेषज्ञों के अनुसार क्षय रोग के उपचार के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शारीरिक कमजोरी दूर करने में अत्यंत सहायक होता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने रामकृष्ण पब्लिक इंटर कॉलेज रायबरेली परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण जैसे विषयों पर सहयोग किया जाना समाज के लिए प्रेरणादायक है। वृक्षारोपण से वातावरण शुद्ध होता है, प्रदूषण में कमी आती है तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरित परिवेश सुनिश्चित होता है।
इस अवसर पर संजय जायसवाल, आलोक जायसवाल, गौरव जैन, हरेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश टीबी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से जेपी त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, मेनका त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, विनोद सिंह और उमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रायबरेली में आयोजित यह आयोजन कंपनी की 25 वर्षों की सफल यात्रा का उत्सव होने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला रहा। उपस्थित लोगों ने टाटा के इस पुनीत कार्य हेतु सराहना की कहा कि  व्यवसायिक प्रगति तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक