सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा सरकार में थे तब नहीं लगाई कोई आलू फैक्ट्री !

सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा सरकार में थे तब नहीं लगाई कोई आलू फैक्ट्री !

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रोहित मिश्रा

मो-7618996633

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए विभिन्न प्रशनों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा की सरकार पर निशाना भी साधा।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा आलू की पैदावार बहुत अच्छी हुई है। इस बार जो हमने देखा है। खेतों में किसान बोरी में भर-भर के आलू खड़ा किया हुआ है और कोई लेने के लिए व्यापारी नहीं पहुँच पा रहा है। इतनी ज्यादा पैदावार हो गई है और लागत मूल्य नहीं आ रही है। इस समय गेहूं की फसल जिस तरह किसान के पास तैयार है अगर सहकुशल ये फसल निपट गई तो अब तक सबसे ज्यादा पैदावार उत्तर प्रदेश में गेहूं की होगी। अब जो सरकार ने जो गेहूं का लागत मूल्य तय किया है वो लागत मूल्य तो नहीं आ रहा है सच्चाई तो ये है कि खेती घाटे में जा रही है।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि आलू पे हम सरकार बदलेंगे। संजोग की बात हैं कि वे रहने वाले भी आलुओं की पैदावार होने वाले क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा कि फिर उन्होंने उस आलू के क्षेत्र में एक भी चिप्स की फैक्ट्री नहीं लगाई। उन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को समर्थन दिया था। केंद्र में सरकार थी उनके पिता रक्षा मंत्री थे। फिर भी एक चिप्स की फैक्ट्री भी फर्रुखाबाद, ईटा, इटावा, कन्नौज, कासगंज में लगाने का काम नहीं हुआ।

उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा आलू को लेकर के बात को कहना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन आप जब सरकार में थे तो आपने क्या किया? आपने क्या कदम उठाया सवाल ये खड़ा होता है? अखिलेश यादव ने आलू किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जब सरकार में थे तब उन्हें आलू नहीं दिखाई दिया था। जब नेता लोग सत्ता में रहते हैं तो सूखी घास उनके चश्मे से हरी दिखाई देती है जब वो नेता सत्ता से बेदखल हो जाते है तब उनके चश्मे में सुखी घास सूखी हुई दिखाई देती हैं। आज किसान दिखाई दे रहा है आलू दिखाई दे रहा है समस्या दिखाई दे रही है कल तक आप सत्ता में थे आपने क्या किया ये बताना चाहिए ना हमने ये किया हैं। कथनी और करनी बहुत अंतर है।

किसानों की कर्ज माफी आदि को लेकर जब मीडिया ने राजभर से सवाल किया। राजभर ने कहा सरकार बड़े कर्ज लेने वालों को राहत दे देती हैं जबकि किसान जो परेशान है और घरेलु बिजली के बिल को लेकर के पूरे प्रदेश का गरीब परेशान है तो ये दोनों बिल ना दे पा रहे है ना वो किसान कर्जा दे पा रहा है।

तो जिस तरह डिफाल्टर का कर्ज माफ किया जाता हैं उसी तरह गरीबों के भी किसानों के भी जो कर्जे है उसको भी सरकार को माफ करना चाहिए। अब गैस सिलेंडर की बात ले लीजिए साढ़े तीन सौ में गैस सिलेंडर स्मृति ईरानी चूड़ी पहन के चूड़ी ले के गैस सिलेंडर रख के गाना गा रही थी गीत सुना रही थी पूरे देश को आज साढ़े तीन सौ से बढ़कर के वो गैस सिलेंडर साढ़े ग्यारह सौ के आसपास हो गया आज उनको गैस सिलेंडर ये नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि सत्ता में है जब ये से बाहर रहते हैं। तब दिखाई देता है, सत्ता में आने के बाद इन लोगों को दिखाई नहीं देता है।