रायबरेली-मानवीय संवेदनाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाने का मामला आया सामने

रायबरेली-मानवीय संवेदनाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाने का मामला आया सामने

-:विज्ञापन:-




नवजात संग अपने पैतृक घर पर रहने को लेकर महिला की उसके देवर और देवरानी ने की पिटाई

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदारखेड़ा मजरे नीवा गांव में रविवार की शाम मानवीय संवेदनाओं के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाने का एक मामला प्रकाश में आया है। जब अपने नवजात बच्चे के साथ अपने पैतृक घर में रहने को लेकर प्रसव उपरांत एक महिला के साथ उसके देवर व देवरानी ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला आशा पत्नी रोहित उम्र 34 वर्ष निवासी मदारखेड़ा मजरे नीवा, जो की उक्त गांव में अपने पति व अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर जंगल में स्थित एक मंदिर में निवास करती है। परंतु बीते 6 दिन पूर्व उसका प्रसव हुआ और वह अपने 6 दिन के नवजात बच्चे के साथ अपने पैतृक घर, जो कि गांव के अंदर मौजूद है, उसमें रहने के लिए आई। लेकिन जिस दिन से वह अपने पैतृक घर में रहने के लिए पहुंची तो उसके देवर मोहित पुत्र रामगुलाम एवं उसकी पत्नी रोशनी ने विवाद उत्पन्न कर दिया। हद तो तब हो गई जब रविवार को उसके देवर मोहित ने अपनी पत्नी रोशनी संग मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आस पड़ोस के लोगों के द्वारा घटना की सूचना उसके पति को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उसके पति ने निजी वाहन से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उक्त महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल महिला आशा की मानी जाए तो उसका कहना है कि अभी तक वह अपने पति व अन्य बच्चों के साथ गाँव किनारे जंगल में स्थित एक मंदिर में निवास करती थी, परंतु 6 दिन पूर्व उसे बेटी हुई है और अत्यधिक ठंड के कारण वह अपने पैतृक घर, जो कि गांव के अंदर मौजूद है, वहां पर रहने के लिए आई। उसके ससुर रामगुलाम के द्वारा उसके लिए किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं की गई, परंतु उसके देवर मोहित और उसकी देवरानी रोशनी को उसका घर में रहना नागवार गुजरा, जिसके कारण वह आए दिन विवाद करते रहते थे और आज उन्होंने लाठी डंडो से मेरी पिटाई कर दी। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है, अगर तहरीर मिलती है तो आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।