रायबरेली के प्राचीन मंदिर से हुई चोरी बाराबंकी में सड़क पर मिलीं अष्टधातु निर्मित राधा-कृष्ण की मूर्तियां

रायबरेली के प्राचीन मंदिर से हुई चोरी बाराबंकी में सड़क पर मिलीं अष्टधातु निर्मित राधा-कृष्ण की मूर्तियां

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक गांव के रास्ते में राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां पड़ी मिली। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने अष्टधातु की मूर्तियों को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। पता चला कि रायबरेली में 24 जनवरी को यह मूर्ति प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर से चोरी हुई थी। पुलिस ने बहुमूल्य मूर्तियों को बरामद कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव के रास्ते में प्राचीन राधा-कृष्ण की मूर्तियां बरामद हुई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में रास्ते में पड़ी मूर्तियों को देखा तो इलाके में चर्चा फैल गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्तियों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

प्राचीन मंदिर से चोरी अष्टधातु की मूर्तियां

पुलिस को पता चला कि रायबरेली जिले में देहली गांव के प्राचीन मंदिर में 24 जनवरी को अज्ञात चोरों ने राधा-कृष्ण की बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली थीं। घटना के बाद शिवगढ़ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस लगातार मूर्तियों और चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के डर से रास्ते में मूर्तियां फेंकी

आशंका जताई जा रही है कि पकड़े जाने के डर से चोरों ने मूर्तियों को रास्ते में फेंक दिया और फरार हो गए। लोनी कटरा थाने के इंस्पेक्टर अभय कुमार मौर्य ने बताया कि जांच में रायबरेली जिले में मंदिर में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया था। इस संबंध में शिवगढ़ थाने की पुलिस को मूर्तियां सौंप दी गई हैं। चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।