रायबरेली-राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में राहुल सिंह ने शंकराचार्य के विरुद्ध छेड़ा पोस्टर वार

रायबरेली-राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में राहुल सिंह ने शंकराचार्य के विरुद्ध छेड़ा पोस्टर वार

-:विज्ञापन:-




अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं कांग्रेसाचार्य हैं: राहुल सिंह

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बुधवार सुबह उस समय क्षेत्र में तब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जब थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा के निकट विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह के द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध पोस्टर वार छेड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल टैक्स पर राहुल सिंह के द्वारा शंकराचार्य के विरुद्ध छेड़े गए पोस्टर वार में उन्हें शंकराचार्य नहीं बल्कि कांग्रेसाचार्य कहा गया। साथ ही साथ उन्होंने पोस्टर वार के माध्यम से आम जनता को सतर्क करते हुए बताया कि ऐसे लोगों से सावधान हो जाइये और पहचानिए असली चेहरा धर्म के कालनेमि का, क्योंकि धर्म की गद्दी पर बैठकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद राजनीति की स्क्रिप्ट पढ़ने का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने पोस्टर वार के माध्यम से यह भी बताया कि जो राम का नहीं है, जो काशी का नहीं है, जो सनातन का नहीं है, वह शंकराचार्य कैसे हो सकता है? क्योंकि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य की पीठ का अपमान और कांग्रेस की राजनीति का सम्मान कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने यह भी बताया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के द्वारा सनातन के विरुद्ध विरोध का रिकॉर्ड, धारा 370 का खुला विरोध, राम मंदिर नहीं गए, काशी विश्वनाथ धाम का विरोध, मणिकर्णिका घाट का विरोध, कांग्रेस की भाषा कांग्रेस का प्रचार, पटना में कांग्रेस का मंच साझा करना, बिहार चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील, राहुल गांधी से तैयार स्क्रिप्ट पर बयान कोई विरोध का संयोग नहीं है, बल्कि यह सोचा समझा हुआ एजेंडा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का अपमान हिंदुस्तान के द्वारा न सहने की बात भी पोस्टर वार के माध्यम से कही है। फिलहाल विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह के द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध में लगाए गए यह पोस्टर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू किए हुए हैं।